आधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला...... देखें किसका नफा किसका नुकसान

हम आपको बताते चलें की आधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक इस बुधवार को एक बड़ा फैसला सुनाया है, सुप्रीम कोर्ट ने आधार की वैद्यता को बरक़रार रखकर ये साफ़ किया कि अब आधार कार्ड कहाँ पर जरुरी है और कहाँ पर नहीं, कुछ मामलों में तो सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की अनिवार्यता को अस्वीकृत ही कर दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के अनुसार कुल 5 जगह आधार की अनिवार्यता को खत्म किया है
(1) स्कूल में आधार की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है........
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार स्कूलों में बच्चों के एडमिशन हेतु आधार की अनिवार्य को समाप्त कर दिया है।
(2) मोबाइल नंबर से आधार लिंक को गलत करार दिया गया है.......
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मोबाइल नंबर से आधार लिंक को असंवैधानिक बताया है।
(3) अब बैंक से आधार लिंक जरुरी नहीं है.........
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बैंक से आधार लिंक को भी असंवैधानिक बताया गया है।
(4) CBSE, NEET, UGC में आधार जरुरी नहीं.........
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार CBSE, NEET, UGC के परीक्षा एवं तैयारी के लिए भी आधार कार्ड को गैर जरुरी करार दिया है।
(5) निजी कंपनीयाँ आधार नहीं मांग सकती.....
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कोई भी निजी कंपनीयाँ किसी व्यक्ति का आधार नहीं मांग सकती है इसे भी सुप्रीम कोर्ट ने गैर करार दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments