महुआ बीनते बीनते भालू से हुआ सामना.... एक गंभीर रूप से घायल......
एक बड़ी ख़बर कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड से आ रही है
बताया जा रहा है की बीहड़ वनांचल क्षेत्र के ग्राम सलीहापहरी के जंगल में मां और बेटी महुआ बीनने गये थे इस दौरान उनका आमना-सामना मादा भालू से हो गयी, जिसपर जान बचाते हुए 32 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

हमे मिली जानकारी के अनुसार गाँव के जंगल में महुआ बीनने पहुंची कृष्णाबाई बिजवार पति आसन सिंह उम्र 32 वर्ष अपनी बड़ी बेटी के साथ महुआ बीन रहे थे तभी अचानक उनका सामना एक मादा भालू से हो गया, किसी तरह मां बेटी ने भागकर मादा भालू से अपनी जान बचा ली परंतु भागते वक्त महिला पत्थर से टकरा गई जिससे महिला को गंभीर चोटे आई है।
जिस पर ग्रामीणों द्वारा 112 की मदद से संजीवनी एक्सप्रेस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोनी उपरोड़ा इलाज हेतु रवाना किया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments