कोमाखान पुलिस के हाथ लगी बड़ी खेप...... लगातार कार्यवाही के बाद भी महासमुंद में गांजा तस्कर सक्रीय,

महासमुंद जिला अंतर्गत कोमाखान पुलिस ने 3 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के हवाले से लाखों रुपए का गांजा के साथ ही एक ड्रम को पकड़ा गया जिसमें लगभग 1 करोड़ 60 लाख का थेटावेट लिक्विड पकड़ा गया है।
हमें मिली जानकारी के अनुसार थाना कोमाखान की टीम को 10 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिला कि ओड़िसा से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का खेप हरियाणा राज्य जाने वाली है। सुचना के आधार पर कोमखान थाना एवं सायबर सेल की टीम ग्राम नर्रा बैरियर पहुचकर नाकेबंदी कर ओड़िसा से आने-जाने वाली संदिग्ध वाहनों का चेकिंग करना प्रारंभ किया गया, कुछ ही समय बाद मेटाडोर वाहन क्रमांक HR 58C 8083 ओड़िसा राज्य की ओर से आते दिखा। पूछताछ करने पर बताया कि वाहन में 32 नग ड्रम में थेटावेट लिक्विड भरा हुआ है व इसे हरियाण राज्य ले जा रहे है। इसपर पुलिस टीम के द्वारा ड्रम की तलाशी लेने पर 113 पैकेट पीले रंग की झिल्ली में गांजा मिला। इस संबंध में आरोपियों के पास कोई भी वैधानिक कागजात न मिलने एवं गाँजा बिक्री हेतु हरियाण राज्य ले जाना बताया गया ।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक
आकाश राव के निर्देशन में अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा अजय त्रिपाठी के नेतृत्व में
थाना प्रभारी कोमाखान हर्ष धुरंधर, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान,
शिव प्रसाद,जितेन्द्र कुमार सिंह, डेविड चंद्राकर, दिनेश साहू, विरेन्द्र नेताम,
तरूणी भोई, छगन यादव, लकेश्वर रत्नाकर, कृष्णा पटेल, सुनील यादव के द्वारा आरोपी
01. दर्शन सिंह पिता गुकचरण सिंह (45) छोटाबांस वार्ड नं. 01 रादौर थाना रादौर जिला यमुनानगर हरियाणा।
02. अमन कुमार मीनचंदा पिता सुनील कुमार मीनचंदा (30) पुंडरी वार्ड नं. 09 थाना पुंडरी जिला फैअकपुर हरियाणा।
03. मनोज कुमार कश्यप पिता ओमप्रकाश कश्यप्( 20 ) धनोरा जागीर पो. इंदरी थाना इंदरी जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments