top of page


BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


Adobe के इंजीनियर की पत्नी के मायके वालों ने की बेरहमी से पिटाई......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- नई दिल्ली: दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक 31 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कथित तौर पर उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने घरेलू झगड़े के बाद बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय गुप्ता के तौर पर हुई है। वह लक्ष्मी पार्क का रहने वाला था और नोएडा में एडोब (Adobe) कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। उसने करीब साढ़े तीन साल पहले अपनी 31 साल की पत्नी से शादी की थी, जो हाउसवाइफ थी। उनके जुड़वां बच्चे थे - एक बेटा और एक बेटी

ANIS LALA DANI
1 day ago2 min read
bottom of page